डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा एलान
सरकार बड़े पैमाने पर जल्द देगी रोजगार और नौकरी, उद्यमियों से की ये अपील
Patna : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। तेजस्वी ने कहा है कि सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार देने जा रही है। इसके लिए उद्यमियों से मदद मांगी है। सीआईआई के ईस्ट इंडिया समिट 2022 में उन्होंने अपील की है कि उद्यमी अगर सहयोग करें तो बिहारियों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल सकेगी।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मौके पर उद्यमियों से बिहार में निवेश की अपील करते हुए कहा कि बिहार बैकवर्ड स्टेट है ये कृषि प्रधान राज्य है। यहां लीची, केला, मक्का, लेदर समेत कई प्रसिद्ध उत्पाद हैं। यहां एग्रो बेस्ड उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग विभाग में काफी कुछ कामहो रहा है । बिहार मेंउद्योग लगे इसको लेकर सभी चिंतित है। लेकिन आखिर यूनिट लग क्यो नही रही है यह भी चिंता का विषय है। सरकार हर तरह के सहयोग देने के लिए तत्पर है। निवेशक बिहार आये इसपर लगातार काम किया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार कंज्यूमर स्टेट हैं। जो कंपनिया यहां निवेश करेंगी उन्हें अपने उत्पाद की खपत के लिए दूसरे राज्यों का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।सभी निवेशकों को अब सोच बदलने की जरुरत है। लोगों ने परसेप्शन बना रखा है कि यहां सुरक्षा नहीं है, उद्योग लगाने का माहौल नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। इसी के साथ ही उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि जब वे खुद सत्ता में रहते हैं तो सबकुछ ठीक रहता है जैसे ही बाहर होते हैं उन्हें जंगल राज की याद आती है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।