दुमका : राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम,राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्रों से किया संवाद
Edited By:
|
Updated :14 Aug, 2026, 05:08 PM(IST)
दुमका:शहर के हिजला स्थित राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. राज्यपाल ने विद्यालय के मूक-बधिर छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई,सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली और बच्चों का उत्साह बढ़ाया.
वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया.इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.