दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू का श्राद्ध कार्यक्रम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि,तमाम मंत्री-नेताओं ने भी किया पुष्प अर्पित
गिरिडीह: दिवंगत मंत्री एवं सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक श्रद्धांजलि देने पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय,मंत्री नेहा शिल्पी,मंत्री हफीजुल हसन अंसारी,मंत्री इरफान अंसारी,राज्यसभा सांसद डॉ.सरफराज अहमद समेत कई विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य सोनू के परिवार से मुलाकात की.
इस मौके पर सीएम ने कहा कि उनकी कमी को पूरा करना बहुत ही कठिन है. उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल है. मंत्री रहते हुए जो उनकी सक्रियता थी। वह किसी से छुपा नहीं है. ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता समाज और राज्य को है।उनमें हौसला और जुनून था।उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिशा देने का भी काम किया है. सीएम ने भावुक होते हुए कहा कि अभी भी मन मानने को तैयार नहीं कि वह हमारे बीच नहीं है. इसी विधान चक्र के साथ हमें भी आगे चलना है। निश्चित रूप से सदैव पार्टी इनके लिए एक ऋणी के रूप में रहेगा. हम सभी कई सारे लोग मौजूद हैं। जो दलगत भाव से ऊपर उठकर यहां उपस्थित हुए हैं. उनके अंतिम यात्रा के दिन से आज तक जो मैंने देखा और सुना,वह एक ऐसे बेहतर व्यक्तित्व को दर्शाता है.
सभी ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं दी.श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग भी पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।