Live

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम

सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री हुए शामिल,दी श्रद्धांजलि

A
archana singhलेखक

गिरिडीह:झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम गुरूवार यानी 17 सितंबर को उत्सव उपवन स्थित उनके आवासीय परिसर में हो रहा है. दिवंगत मंत्री के श्राद्ध कर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री शामिल होने पहुंचे. सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में सियासी गलियारों से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. कार्यक्रम स्थल पर शोक का माहौल रहा.कार्यक्रम को लेकर चार विशाल पंडाल तैयार किए गए हैं,जहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

श्राद्धकार्यक्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री इरफान अंसारी और हफीजुल हसन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.

सुदिव्य कुमार सोनू के समर्थक, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह और झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन से पार्टी के साथ-साथ गिरिडीह की जनता को भी गहरा आघात पहुंचा है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें