Jharkhand News
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस की अपराधियों पर नजर
गढ़वा:- गढ़वा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस अपराधियों पर नजर ऱख रही है। चुनाव कार्य में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न हो इसकी भी बारीकी से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर जिले की पुलिस ने 30 सक्रिय अपराधियों की सूची बना ली है जिस पर पुलिस की पैनी नजर है इसमें कुछ को जिला बदर कर दिया गया है, तो बाकि लोगो को प्रतिदिन सुबह और शाम को थाने मे हाजरी लगाने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव मे कोई व्यवधान न हो इसके लिए हमलोगो ने अपराधियों की सूची तैयार की है और कार्यवाई की जा रही है कुछ लोगो को जिला से बदर और सीसीए लगाने पर भी तैयारी चल रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।