Live

JHARKHAND NEWS

सखी बहिनपा रांची इकाई द्वारा बालाश्रय में गर्म कपड़े और अन्य सामग्री का वितरण

S
Shruti Prakashलेखक

रांची :समाज में दूसरों को खुशी देने से खुद भी खुशी और संतुष्टि मिलती है। इस विचार को अपनाते हुए, मैथिली भाषी महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय संस्था "सखी बहिनपा मैथिलानी समूह" के रांची इकाई ने रविवार को बालाश्रय के बच्चों के बीच ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, कंबल, तिलकुट, चूड़ा और गुड़ जैसी सामग्री का वितरण किया।आईटीआई परिसर, हेहल, रांची स्थित इस बालाश्रय में अधिकतर अनाथ बच्चे रहते हैं, जो फुटपाथ, रेलवे प्लेटफार्मों और अन्य स्थानों पर बहुत छोटी उम्र में पाये जाते हैं। इन बच्चों के पास न तो परिवार है, न कोई देखभाल करने वाला। संस्था का उद्देश्य ऐसे वंचित बच्चों और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों में खुशी और स्नेह बांटना है।कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख सखियों ने भाग लिया, जिनमें श्रीमती बबिता झा, श्रीमती अनीता झा, श्रीमती बिट्टू झा, श्रीमती इन्दिरा झा, श्रीमती देवता मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, श्रीमती नमीता मिश्र, श्रीमती मधु झा, श्रीमती कल्पना मिश्रा, रंजू मिश्रा, और श्रीमती सरिता सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।"सखी बहिनपा मैथिलानी समूह" इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें