Live

दीदी के लिए भावुक हो गये तेजस्वी

बोले- उनका प्रेम और त्याग महान है, तस्वीरों के साथ साझा की 'दिल की बात'

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : सिंगापुर से बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का भावुक मैसेज आया है। दीदी रोहिणी आचार्य के साथ तस्वीरों को साझा करते हुए तेजस्वी ने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका प्यार और त्याग अवर्णनीय और अविस्मरणीय है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'ऑपरेशन के बाद मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत है।मेरी प्यारी बहन रोहिणी आचार्य ने अटूट प्रेम, असीम त्याग, अदम्य साहस, अद्वितीय समर्पण और रिसते रिश्तों के वर्तमान दौर में अकल्पनीय पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है वह अवर्णनीय और अविस्मरणीय है।'

रोहिणी आचार्या ने पापा लालू यादव को अपनी किडनी दी है। रोहिणी के इस कदम की सभी खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। क्या पक्ष क्या विपक्ष सभी नेता भी लालू की बेटी के इस कदम को ऐतिहासिक बता रहे हैं। उनका कहना है कि रोहिणी ने जो कुछ भी अपने पापा के लिए किया उसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं मिल सकती ।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रोहिणी आचार्य की तारीफ की है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी" गर्व है आप पर... आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।'


वहीं झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने रोहिणी आचार्य की तस्वीर को ट्वीट कर लिखा कि 'मुझे भगवान ने बेटी नहीं दी, आज रोहिणी आचार्य को देखकर सचमुच भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है. मेरी नानी हमेसा कहती थी, बेटा से बेटी भली जो कुलवंती हो।'

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें