Hindi News / कई थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

धनबाद पुलिस महकमा : कई थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By:  |
dhanbad police mahkama

धनबाद:जिले में क्राइम कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. चारा ओपी प्रभारी को इधर से उधर किया गया है. इनमें से 11 थानेदारों को पुलिस लाइन भेजा गया है.

इन थानों में बदले गए प्रभारी

ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली,गौशाला, धर्माबांध, कपुरिया, दोनों महिला थाना, एससी-एसटी थाना समेत कई महत्वपूर्ण थाना और ओपी में नए प्रभारी की तैनाती की गई है. मैथन ओपी, पंचेत ओपी, कपुरिया ओपी प्रभारी दूसरे थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी-

भूली ओपी प्रभारी- विश्वजीत ठाकुर

मैथन ओपी प्रभारी- अभिरव कुमार

धनबाद थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभार मिला

आकष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी बनाया गया है

ट्रैफिक थाना से एसआइ शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी प्रभारी बनाया गया

शेखर कुमार को गलफरबाड़ी का जिम्मा दिया गया है

पंचेत ओपी प्रभारी रहे प्रभात रंजन अब तिसरा थाना के प्रभारी होंगे

सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद सिंह को अलकडीहा ओपी भेजा गया

राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की कमान दी गई

जोरापोखर के जेएसआई शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया

सरायढेला के जेएसआई धीरज कुमार को धर्बांमाध ओपी की जिम्मेदारी दी गई

महुदा थाना में नए प्रभारी के रुप में पवन पाठक की पोस्टिंग की गई

जोगता थाना के जेएसआइ अकबर खान को मनियाडीह थाना प्रभारी बनाया गया

धनबाद थाना प्रभारी से जेएसआइ राजेश कुमार को लोदना ओपी प्रभारी का मिला जिम्मा

अमृता खलखो को कपुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया

बिगन सोय को महिला थाना प्रभारी धनबाद की कमान दी गयी

सरायढेला थाना से सुरबाला भिंगराज को बाघमारा महिला थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया

कपुरिया ओपी प्रभारी प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना धनबाद का प्रभारी बनाया गया

कई पर गिरी गाज,आगे भी हो सकते हैं बदलाव

सूत्रों के अनुसार, यह ट्रांसफर अभी शुरुआती चरण है। आने वाले दिनों में 10–12 और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई हो सकती है। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है।

क्राइम कंट्रोल और एक्टिव पुलिसिंग पर फोकस

पुलिस मुख्यालय का साफ संकेत है कि अब लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन इलाकों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा, वहां नए और एक्टिव अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर हालात सुधारने की कोशिश की जा रही है।

संदेश साफ:काम करो या हटो

इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे का स्पष्ट संदेश है कि परफॉर्मेंस ही प्राथमिकता है. आने वाले समय में विभाग की ओर से और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.