धनबाद पुलिस की कार्रवाई : सार्वजनिक मंच पर वर्दी में ठुमका लगाना अलिशा अग्रवाल को पड़ा महंगा,SSP ने लिया एक्शन
धनबाद:पुलिस की वर्दी में सार्वजनिक मंच पर ठुमका लगाना महिला पुलिसकर्मी अलिशा अग्रवाल का महंगा पड़ा है. वर्दी में उनके डांस का वीडियो वायरल होने के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें लाइन क्लॉज कर दिया है.
बता दें कि अलिशा अग्रवाल वर्दी में भोजपुरी के फुहड़ और अश्लील गाना पर ठुमका लगाई थी. राजगंज थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल का वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया था. अलिशा अग्रवाल ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आई थी.सार्वजनिक मंच पर अश्लील गाना पर डांस करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. एसएसपी ने कहा कि उनका यह आचरण पुलिस अधिकारी एवं पुलिस की वर्दी के विपरीत है.
वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम के दौरान का है. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं. राजगंज की थाना प्रभारी अलीशा कुमारी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर मौजूद थीं. इसी दाैरान डांस कर रही महिलाओं और युवतियों ने थाना प्रभारी से डांस करने का आग्रह किया था.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा होने लगी है.