Hindi News / प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाला चार आरोपी गिरफ्तार

धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता : प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाला चार आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
dhanbad police ki badi safalta

धनबाद: पुलिस को रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने त्नरित कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों को दबोच लिया है.

24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 6 मई 2026 को गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की. मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई.

असर्फी अस्पताल के संचालक से भीरंगदारी मांगने का आरोप

इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की. पुलिस ने मामले में देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का इस्तेमाल कर गुलाम अंसारी के अलावा धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल के संचालक से भी रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था.

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कीपैड और एक स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है.