Live

धनबाद में कोयला कारोबारी पर चली गोली

गंभीर हालत में SNMMCH से अशर्फी अस्पताल रेफर

A
archana singhलेखक

धनबाद: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर में गोली लगने से 56 वर्षीय दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,गोली लाइसेंसी पिस्टल से चली है. हालांकि,गोली किन परिस्थितियों में चली और इसे किसने चलाया,इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दीपक शर्मा को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है.

इधर,गोली चलने की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली.पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की. फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि गोली आखिर कैसे चली और घटना के समय लाइसेंसी पिस्टल किसके पास थी.

पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था. पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

कोयला कारोबारी गोलीकांड मामले में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें