Hindi News / अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा,टीम वर्क की दिशा में काम...

धनबाद में आईजी ने की समीक्षा बैठक : अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा,टीम वर्क की दिशा में काम करने का निर्देश

Edited By:  |
dhanbad mein ig ne ki samiksha baithak

धनबाद: बोकारो जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. पदभार संभालने के बाद धनबाद में यह उनकीपहली बैठक थी. बैठक में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, वरीय अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए.बैठक के दौरान आईजी ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की और अपने कार्य-योजना को साझा किया.

स्पष्ट रणनीति के जरिएपुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर

समीक्षा बैठक में आईजी नेपुलिस अधिकारियों को टीम वर्क के साथ काम करने और तय लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया. आईजी ने कहा कि बेहतर समन्वय और स्पष्ट रणनीति के जरिए ही पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जा सकता है.

25 अप्रैल को हुई थी हजारीबाग में समीक्षा बैठक

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बीते18 अप्रैल को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने 25 अप्रैल को हजारीबाग में भी समीक्षा बैठक की थी. जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे. इसी कड़ी में धनबाद में यह बैठक आयोजित की गई है.

आईजी नेअधिकारियों को बताएलक्ष्य

आईजी ने कहा कि सभी अधिकारियों को उनके लक्ष्य स्पष्ट रूप से बताए गए हैं और उन्हें उसी दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम के रूप में काम करते हुए पुलिस बेहतर प्रदर्शन करेगी और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सकेगा.