धनबाद में फिर गैस रिसाव : GM आवास का दीवार ढहने पर जहरीली गैस ने लिया विकराल रूप
Edited By:
|
Updated :16 Apr, 2026, 02:06 PM(IST)
धनबाद:बोकारो मुख्य मार्ग के केंदुआडीह स्थित पुराने जीएम आवास का बाउंड्री जमींदोज हो गई है. बॉउंड्री वॉल गिरने के बाद से जहरीली गैस का रिसाव तेजी से हेने लगा. जहरीली गैस के रिसाव ने एक बार फिर विकराल रूप ले जिला है. जिला प्रशासन और बीसीसीएल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. भू-धंसान क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की गई है. धनबाद बोकारो मार्ग के केंदुआडीह से 500 मीटर तक सड़क के दोनों छोर से बेरीकेडिंग की गई है. प्रशासन की सुस्ती और बीसीसीएल की कार्यप्रणाली से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश का माहौल है.
बता दें कि बुधवार को भी धनबाद-बोकारो-रांची मुख्य मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है. इस सड़क से आने-जाने वाले लोग दूसरे मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं.