Hindi News / सिविल सर्विस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में लाया 142वां रैंक,कहा-सफलता के लिए धैर्य...

धनबाद के लाल ने किया कमाल : सिविल सर्विस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में लाया 142वां रैंक,कहा-सफलता के लिए धैर्य जरूरी

Edited By:  |
dhanbad k lal ne kiya kamal

धनबाद:बाघमारा स्थित डुमरा जमुआटांड़ निवासी बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के 29 वर्षीय बेटे शुभम कुमार महतो ने सिविल सर्विस परीक्षा-2025 के फाइनल रिजल्ट में 142वां रैंक हासिल किया है. शुभम अपनी कड़ी मेहनत और लगन सेधनबाद सहित पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. इससे पहले शुभम ने दो बार यूपीएससी में सफलता हासिल की थी, लेकिन उन्हें 2023 में 857वां और 2024 में 606वां रैंक मिला था. जिससे वह संतुष्ट नहीं थे. लगातार प्रयास के बाद आखिरकार इस साल उन्होंने सफलता हासिल कर ली. तीसरे प्रयास में अच्छा रैंक लाने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.

शुभम कुमार महतोगोल्ड मेडलिस्ट रह चुके

शुभम ने चंद्रपुरा डी-नोबिली स्कूल से 10वीं पास की फिर 12वीं डीपीएस बोकारो से पास आउट हुए. उसके बाद बीएचयू बनारस से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया. इस दौरान वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे. इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने वे दिल्ली चले गये.

माता-पिता को दियासफलता का श्रेय

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. मां मंजू देवी अपने बेटे की कामयाबी पर बेहद खुश हैं. शुभम का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है. इसे पाने के लिए व्यक्ति को खूब मेहनत करनी पड़ती है. कठिन मेहनत, अनुशासन व धैर्य बनाये रखने से सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने कहा कि अपने पैरेंट्स की बातें अवश्य माननी चाहिए,क्योंकि वे हमेशा बच्चों के लिए बेहतर ही सोचते हैं.