Live

धनबाद

सरायढेला सब्जी मंडी में लगी भीषण आग,12 से अधिक दुकानें जलकर राख

A
archana singhलेखक

धनबाद:शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि12से अधिक दुकानें आग की चपेट में आ गई. इस घटना में राशन,पूजा सामग्री,सब्जी और अन्य कई दुकानें में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि,इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम जब मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया.

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया. इधर,घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया. बता दें कि यहां हुई अगलगी की यह घटना कोई पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी कई बार यहां इस तरह की घटना घट चुकी है. जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना उठाना पड़ रहा है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें