Hindi News / बैंक मोड़ के पास बिजली मीटर में लगी भीषण आग,दमकल की तत्परता से...

धनबाद : बैंक मोड़ के पास बिजली मीटर में लगी भीषण आग,दमकल की तत्परता से टला हादसा

Edited By:  |
dhanbad

धनबाद: शहर बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं,जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया.दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

बैंक मोड़ के व्यस्त इलाके में स्थित शांति भवन के बिजली मीटर में अचानक आग लगने से पूरे भवन में हड़कंप मच गया। धुआं और चिंगारियां फैलते ही फ्लैटों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। शांति भवन के बगल में स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग बुझाने में सहयोग किया.वहीं, शांति भवन के लोगों ने आरोप लगाया है कि बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।