Hindi News / कड़ी निगरानी में नीट परीक्षा,सभी 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

धनबाद : कड़ी निगरानी में नीट परीक्षा,सभी 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Edited By:  |
dhanbad

धनबाद: जिले में री-एग्जाम नीट को लेकर सात केंद्र बनाए गए हैं. इनमें आइआइटी-आइएसएम, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, बीआइटी सिंदरी, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, डिग्री कॉलेज जामाडोबा और केंद्रीय विद्यालय विनोद नगर शामिल है.

सातों केंद्रों पर लगभग 4 हजार छात्र परीक्षा देने पहुंचे. सबसे अधिक 960 छात्र आइआइटी आइएसएम परिसर में परीक्षा दे रहे. इसके बाद बीबीएमकेयू में 720, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 500 और शेष चार परीक्षा केंद्रों पर 1500 से अधिक छात्र नीट में शामिल हुए है. कड़ी सुरक्नीषा के बीच नीट परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई है.

प्रत्येक केंद्र पर जिला पुलिस के साथ सीएपीएफ की भी तैनात है. केंद्रों पर छात्रों की जांच भी कई चरणों में हुई. मुख्य गेट के बाद अंदर परीक्षा कक्ष में प्रवेश के दौरान केंद्र समन्वयक पूरी तरह सुनिश्चित होने के बाद जाने की अनुमति दी गई.