धनबाद व रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इनकाउंटर में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल तीन गिरफ्तार
धनबाद:रांची और धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.जिले केभागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती मेंपुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस इनकाउंटर मेंप्रिंस खान केदो गुर्गे घायल हो गए है. पुलिस नेमुठभेड़ के बाद तीन शूटरों को भीगिरफ्तार कर लिया. प्रिंस खान वो शख्स है जो विदेश से बैठे-बैठे बोकारो के एक व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इसके अलावाप्रिंस खान के गुर्गेरांची स्थित एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी और धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी की घटना में शामिल थे.घटनास्थल पर एसएसपी प्रभात कुमार भी मौजूद रहे.
मिली जानकारी के अनुसार भगाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के पास प्रिंस खान के छह शूटरों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी होने लगी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान के दो शूटर गोली लगने से घायल हो गए,जबकि एक अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. पुलिस ने मौके से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए अपराधियों की पहचान विकी डोम,अफजल और अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह के रूप में हुई है. वहीं, घायलदोनों गुर्गे कोघायल को पुलिस कस्टडी में लेकर भर्ती कराया गया है.पुलिस नेघटनास्थल से बम,कई कारतूस और मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. मामले की जांच के लिए एफएसएल और बीडीडीएस की टीम को मौके पर बुलाया गया है,जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.
बताया जा रहा है कि अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह प्रिंस खान के सोशल मीडिया से जुड़े ऑडियो और वीडियो वायरल करने का काम करता था. पकड़े गए सभी अपराधी हाल के दिनों में रांची में हुए एक रेस्टोरेंट में फायरिंग और धनबाद इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल बताए जा रहे हैं.गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.