Live

धनबाद

ईरान-इजराल महायुद्ध का असर,एलपीजी गैस किल्लत होने की बढ़ी चिंता

A
archana singhलेखक

धनबाद: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच शहर में एलपीजी गैस किल्लत होने की चिंता लोगों की बढ़ा दी है.गैस की संभावित कमी की अफवाह के कारण कई लोग गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने की होड़ मची हुई है. हालांकि, गैस एजेंसी के अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए.

बता दें कि धनबाद जिले में करीब 6.40 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं. इन उपभोक्ताओं को 31 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है. इनमें 17 एजेंसियां इंडियन ऑयल की है, जबकि 7-7 एजेंसियां भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की हैं. सामान्य दिनों में रोजाना करीब 16 हजार सिलेंडर की डिलीवरी होती है,लेकिन अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 20 हजार तक पहुंच गई है.

एलपीजी गैस लेने पहुंचे चंद्र भूषण प्रसाद नाम के शख्स ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए लोग पहले से गैस लेने पहुंच रहे हैं. वहीं,कुछ एजेंसियों में सर्वर की समस्या के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी भी हो रही है.

वहीं, गैस एजेंसी के संचालक आनंद दुबे ने बताया कि अभी गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ता अगर बुकिंग करते हैं तो गैस सिलेंडर पहले की ही तरह उनके घर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें