धनबाद : नकाबपोश अपराधियों ने बच्चों को बंधक बनाकर की डकैती,लाखों की संपत्ति लेकर फरार
धनबाद:जिले केबरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में देर रात डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है. आर्मी से रिटायर्ड हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, करीब दस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने घर के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए. घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर सबसे पहले बच्चों को बंधक बनाया. बच्चों के सहम जाने से घर के अन्य सदस्य भी डर से विरोध नहीं किया.
इसके बाद डकैतों ने पूरे घर की तलाशी ली और एक-एक कमरे को खंगाला. अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगद और लगभग 20 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए. इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गया.
गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद जब वे छत पर सोने गए थे, आशंका है कितभी बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया. जिसके कारण इतनी बड़ी घटना के बावजूद उनकी नींद नहीं खुली.
घटना के बाद रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है.