धनबाद : विधायक चंद्रदेव महतो ने एक साथ तीन योजनाओं का किया शिलान्यास,सड़क निर्माण का मिलेगा लाभ
धनबाद: जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगरकियारी पंचायत के जीतपुर टोला रांगाटांड से पियरसाल तक तेरह सौ बीस मीटर डीएमएफटी फंड से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य मरचो पंचायत में पैक्स गोदाम ओर पांडुकी पंचायत में पैक्स गोदाम का शिलान्यास सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। यह सड़क ग्रामीण पथ निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही है। रांगाटांड ,जीतपुर से पियरसाल, परसबनिया, नौडीहा, सिमरिया टांड गांव के लोगों के लिए राहत भरी होगी गांव में अब तक पक्की सड़क नहीं थी। खासकर बारिश के दिनों में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए खुद पहल करते हुए 8 कट्ठा जमीन खरीद कर दान दी,ताकि गांव में पक्की सड़क बन सके। इस सड़क के बनने से करीब 800 ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।