JHARKHAND NEWS
डीजीपी के निर्देशों का असर नहीं, तांतनगर में फुटबॉल मैच के नाम पर अवैध शराब और जुआ जारी
चाईबासा : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के कड़े निर्देशों के बावजूद तांतनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल मैचों और मेलों के नाम पर अवैध शराब बिक्री और हब्बा डब्बा जुआ का खेल जारी है। हाल ही में चिमिसाई कौवासाई में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान अवैध जुआ खेल और शराब की बिक्री खुलेआम की गई, जिससे लाखों का मुनाफा हो रहा है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह अवैध गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं, जबकि डीजीपी ने ऐसे आयोजनों में सख्ती से रोक लगाने का आदेश दिया था।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।