Live

देशभर में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में उछाल

धनबाद में पेट्रोल पंपों पर लोग दिखे परेशान

A
archana singhलेखक

धनबाद: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. इसी कड़ी में धनबाद समेत देशभर में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. डीजल में तीन रूपए और पेट्रोल में 3 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं.

जाहिर है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता के पॉकेट पड़ेगा. देश की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था काफी हद तक डीजल पर निर्भर है. ऐसे में ईंधन की कीमत बढ़ने से थोक बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं.

वहीं, अधिवक्ता सुभाष राय ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि यदि यह बढ़ोतरी पांच राज्यों के चुनाव से पहले होती तो जनता इसे बेहतर तरीके से समझ पाती, लेकिन चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने कीमतें बढ़ा दी, जो समझ से परे है.उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से वाहनों का कम उपयोग करने की अपील कर रहे हैं और अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने की बात कर रहे हैं.

वहीं, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का कहना है कि सुरक्षा कारणों से उनके काफिले में कटौती संभव नहीं है. इसे लेकर उन्होंने बीजेपी की दोहरी नीति पर सवाल उठाया है.वहीं, अभिषेक दास ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि पूरे देश में हुई है और उम्मीद है कि कुछ दिनों बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें