देवघर प्रशासन हरकत में : बाबा मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती,हर पहलू पर रखी जा रही नजर
देवघर:बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जारीअलर्ट के बाद सेजिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है. आरक्षी अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट कहा है कि मंदिर की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित स्टेट होल्डरों के साथ जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी. इसमें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं प्रतिदिन आते हैं. बाबा नगरी आस्था का केंद्र है, ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और जांच प्रक्रिया को सख्त किया जा रहा है.
प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे सतर्क रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. खुफिया अलर्ट के बाद देवघर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके.