Hindi News / दो शातिर अपराधी गिरफ्तार,बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

देवघर पुलिस को मिली सफलता : दो शातिर अपराधी गिरफ्तार,बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

Edited By:  |
deoghar police ko mili safalta

देवघर: देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. यह दोनों अपराधी राजीव कुमार दास और संजीव कुमार दास सगे भाई है और डकैती, लूटपाट, छिनतई, हत्या और चोरी जैसे कई मामलों में वांछित था. यह दोनों अपराधी को पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल, नगद और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है. इन दोनों अपराधी पर जिले के विभिन्न स्थानों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस को लंबे समय से इन दोनों अपराधियों की तलाश है.