देवघर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना,जनकल्याण की कामना
Edited By:
|
Updated :08 Apr, 2026, 02:11 PM(IST)
देवघर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को बाबानगरी पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट से वे सीधे सत्संग आश्रम के लिए रवाना हुए. वहां से बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करायी.असम सीएम ने बाबा बैद्यनाथ से देश और जनकल्याण के लिए कामना की.
इधर, हिमंता बिस्वा सरमा के अचानक देवघर आगमन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है. इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या झारखंड की राजनीति में कोई नया समीकरण बनने जा रहा है.