Live

देवघर में सनकी बेटे की करतूत

पारिवारिक विवाद में मां की ली जान,पिता को किया लहूलुहान

A
archana singhलेखक

देवघर:जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक मां की जान चली गई,जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि परिवार में विवाद के दौरान बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही माता-पिता पर जोरदार हमला कर दिया.घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है.

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान बेटे ने कथित तौर पर माता-पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी. हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं थी, उनकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. वहीं,पिता भी हमले में घायल हुए हैं,जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की है. पुलिस अब विवाद के वास्तविक कारण और हमले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें