देवघर में मंत्री दिलीप जायसवाल का स्वागत : सम्राट सरकार के कामकाज की खूब सराहना की,बोले-भ्रष्टाचार पर कसा जा रहा नकेल
देवघर: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मंगलवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे.जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने देवघर एयरपोर्ट से सीधे बिहार के लिए रवाना हो गए. जहां सहयोग शिविर में भाग लेंगे.
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार की 14 करोड़ आबादी है जो कि बहुत बड़ी आबादी है. जिसकी बहुत सारी समस्याएं भी हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है और आम जनता की समस्याओं के लिए जनता आपके द्वार के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिन के अंदर किया जाना है और ऐसा नहीं होने पर कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों ना हो उनका सस्पेंशन ऑटोमेटिक कंप्यूटर द्वारा निलंबन आदेश जारी हो जाता है. जिससे पदाधिकारी जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं.
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सम्राट चौधरी का यह सोच मिल का पत्थर साबित हो रहा है और बिहार की जनता को इसका लाभ शत प्रतिशत मिल रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल तेजी से कसा जा रहा है. प्रत्येक दिन वैसे पदाधिकारी जो करप्शन में संलिप्त होते हैं उनपर कार्रवाई की जा रही है.