Hindi News / आपराधिक घटना की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

देवघर में बड़ी साजिश नाकाम : आपराधिक घटना की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
deoghar mein badi sajis nakam

देवघर: पुलिस ने बड़ी घटना की साजिश को नाकाम कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. लिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कार बरामद किया है.

गठित विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी देवघर रेलवे स्टेशन से रांगामोड़ होते हुए भुरभुरा मोड़ के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की कार (नंबर JH15AP-5093) को रोका और तलाशी ली. तलाशी के दौरान अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया.

विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

गिरफ्तार आरोपीविभिन्न गांवों के शामिल

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शैलेश कुमार दास, अरविंद कुमार दास, गोलू महथा उर्फ गोलू पासी, लल्ला झा तथा रोहन दुरी उर्फ विजय दुरी शामिल हैं. सभी आरोपी रिखिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं.