Hindi News / नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार, 19 मई को होगा उद्घाटन

देवघर में बड़ी राहत : नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार, 19 मई को होगा उद्घाटन

Edited By:  |
deoghar mein badi rahat

देवघर: जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है. देवघर से एम्स, धनबाद, बोकारो और रांची जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के पास अब लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलने जा रही है. लंबे समय से निर्माणाधीन नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है. 19 मई को इस ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा.

वर्षों से इस रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ मरीजों और एम्बुलेंस को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार यहां रेल दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसके कारण लोगों में डर का माहौल है.

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मिशन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो चुका है. एम्स जाने वाले मरीजों और रांची की ओर सफर करने वाले लोगों को जाम और रेलवे फाटक पर इंतजार की परेशानी से राहत मिलेगी.

देवघर से एम्स जाने वाले मरीजों का साथ-साथ रांची, बोकारो और धनबाद की ओर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि अब रेलवे फाटक बंद होने पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वाहनों की आवाजाही बिना रुके जारी रहेगी.