Hindi News / जूनियर इंजीनियर पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देवघर में ACB की बड़ी कार्रवाई : जूनियर इंजीनियर पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By:  |
deoghar mein acb ki karwai

देवघर:जिले के मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. मनरेगा कर्मी एवं जूनियर इंजीनियर संतोष प्रसाद को टीसीबी कार्य के भुगतान के एवज में 5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.यह कार्रवाई बीजेपी जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी, नागरिक मंच के भीम राणा और जन्मजय राणा की शिकायत पर हुई है. एसीबी ने शिकायत सत्यापन के बाद जाल बिछाकर आरोपी को दोपहर लगभग 3 बजे दबोच लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश बताया है. इस घटना से मधुपुर और मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालयों में हड़कंप मच गया है.