देवघर डीसी ने कृषि रथों को दिखाई हरी झंडी : किसानों को आधुनिक खेती और तकनीकों से साझा कराना उद्देश्य
देवघर: जिला प्रशासन नेकिसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बिरसा कृषि रथ को रवाना किया. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरानउपायुक्त सौरव कुमार ने दो कृषि रथों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया.इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे.
डीसी ने बताया कि यह कृषि रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों का भ्रमण कर किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, कृषि योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी देगा.
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक उनके गांवों में पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है. इससे किसान योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने में सक्षम होंगे. वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिरसा कृषि रथ किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा.
कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई. बिरसा कृषि रथ के माध्यम से जिले के किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और आधुनिक खेती के तरीकों से अवगत कराया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद है.