Hindi News / पूर्व सीएम रघुवर दास ने बाबामंदिर में की पूजा-अर्चना,बोले यहां मिलती है आध्यात्मिक...

देवघर : पूर्व सीएम रघुवर दास ने बाबामंदिर में की पूजा-अर्चना,बोले यहां मिलती है आध्यात्मिक शांति

Edited By:  |
deoghar

देवघर:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बाबा शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेकर कर पूजा-अर्चना की.मंदिर पहुंचने पर पुजारियों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर राज्य एवं देश के लिए सुख-समृद्धि की कामना की.

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति मिलती है. उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और विकास के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की.

इस मौके पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उनके साथ स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे.