Hindi News / जसीडीह में लापता युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी...

देवघर : जसीडीह में लापता युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
deoghar

देवघर:जिलेके जसीडीह थाना क्षेत्र में पुलिया के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जसीडीह थाना अंतर्गत बधनाडीह निवासी बिनोद रजक नाम के शख्स दो दिन पहले किसी काम से अपने घर से निकले थे, उनका शव शुक्रवार को जसीडीह मेन रोड के पास पुलिया के नीचे से बरामद की गई.

परिजनों के अनुसार,बिनोद रजक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. अचानक इस तरह शव मिलने से परिवार में मातम का माहौल है, वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.