देवघर : रंधीर सिंह ने सारठ स्थित अपने पैतृक आवास सहरजोरी से रामायण रथ यात्रा को किया रवाना

Edited By:  |
deoghar

देवघर:रघुवर सरकार में मंत्री रहे रंधीर सिंह ने सारठ प्रखंड स्थित अपने पैतृक आवास सहरजोरी से रामायण रथ यात्रा को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र से भक्तजन पहुंचे और जय श्री राम का जयघोष लगाया.

इस बाबत पूर्व मंत्री रंधीर सिंह ने कहा कि यह रथ अयोध्या से आया है और यह रथ सारठ विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड के सभी गांव और टोला तक पहुंचकर संपूर्ण रामायण को दिखाया गया. जिससे क्षेत्र को लोगों में ज्यादा से ज्यादा धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. साथ ही इस रथ में अयोध्या से राम-जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की मूर्ति आई है. जिसका क्षेत्र की महिलाएं पूजा-अर्चना करेंगी.