देवघर : नगर निकाय चुनाव पर बोले निशिकांत दुबे, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जरूर करूंगा काम

Edited By:  |
deoghar

देवघर: दिल्ली से आज देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपना बयान दिया है. देवघर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो काम सौंपेंगी उसे जरूर करूंगा. निशिकांत दुबे ने बताया कि 16 फरवरी को निकाय चुनाव को लेकर प्रचार करना था. लेकिन, आईटी कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते दिल्ली में आईटी कमेटी की बैठक में शामिल होना अनिवार्य था. सांसद ने बताया किअब 23 फरवरी को बीजेपीसमर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर ही वापस जाऊंगा.

आज देवघर,मधुपुर में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. जबकि,कल गोड्डा,महगामा,दुमका और बासुकिनाथ में चुनाव प्रचार में साथ दूंगा. वहीं, 20 फरवरी को पाकुड़, दुमका, महगामा और गोड्डा के लिए चुनाव प्रचार करना है.