Hindi News / देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर बैंककर्मी हुए एकजुट,अपनी मांगों के समर्थन में किया...

देवघर : देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर बैंककर्मी हुए एकजुट,अपनी मांगों के समर्थन में किया आवाज बुलंद

Edited By:  |
deoghar

देवघर: देशभर में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 11 सितंबर यानी आज विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर है. देवघर में भी बैंक कर्मी सुबह 10 बजे से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियंस (UFBU) की ओर से 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने,पीएलआई व्यवस्था में भेदभाव खत्म करने,पेंशन में सुधार एवं अद्यतन,सभी पेंशनभोगियों के लिए समान डीए फॉर्मूला और एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस में आने का विकल्प देने की मांग की गई है.

UFBU के संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसी के विरोध में नहीं,बल्कि न्यायसंगत और समान व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से युनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर लंबित मांगों का समाधान करने की अपील की. मांगें पूरी नहीं होने पर 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है.