Hindi News / परिवारिक विवाद में बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतारा

देवघर में कलियुगी बेटे की शर्मनाक करतूत : परिवारिक विवाद में बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतारा

Edited By:  |
deoghar

देवघर: जिले के चितरा थाना क्षेत्र के शिमला मांझीडीह गांव में कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि परिवारिक विवाद में बेटे ने 70 वर्षीय पिता मुलिंद हेमबरम को बेरहमी से मारकर अधमरा कर दिया था. तत्पश्चात परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मुलिंद हेमब्रम को आनन-फानन में सारठ सीएचसी पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. इस घटना से मांझीडीह गांव में सनसनी फैस गई है.