Hindi News / अमावस्या पर बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा...

देवघर : अमावस्या पर बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान

Edited By:  |
deoghar

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन यानी अमावस्या तिथि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. सुबह 04:18 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. कांवरियों के ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा.

प्रशासन ने रूट लाइन पर कड़ी सुरक्षा और कतार प्रबंधन की व्यवस्था बनाए रखी. टावर चौक पर कतार से बाहर निकलकर मंदिर जाने की कोशिश कर रहे कांवरियों को पुलिसकर्मियों ने निर्धारित मार्ग पर भेजा. तेज धूप के कारण सोमवार की तुलना में आज शिवभक्तों की कतार कुछ कम देखने को मिली. हालांकि,कांवरिया पथ लगातार शिवभक्तों से गुलजार रहा.

जिला प्रशासन के अनुसार,13वें दिन कुल 2,79,156 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इनमें 16,295 शीघ्र दर्शनम, 1,51,875 बाह्य अर्घा और 1,10,986 आंतरिक अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालु शामिल रहे. सुरक्षा के लिए क्यूआरटी, पुलिस बल और दंडाधिकारी चौबीसों घंटे तैनात रहे.