पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण
10 जून को हांडी फोड़ कर प्रदर्शन
चाईबासा:- पीने के पानी की समस्या को लेकर मनोहरपुर प्रखंड के पंचायत लाइलोर और मनोहरपुर पूर्वी के ग्रामीण आज खाली बर्तनों के साथ मीनाबाजार चौक पर उतर आए।पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों के विधायक सह मंत्री जोबा माझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के प्रखंड सचिव प्रेम सिंह हेंब्रम कर रहे थे।मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, नाला का चुआं सुख गया है। चापकल और जलमिनार खराब हुए हैं इसकी मरम्मती भी नही हो पा रही है। लगातार पानी की मांग के बावजूद विधायक का जनता के प्रति इस तरीके का रवैया दुर्भाग्य है।
इस पर भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आगामी दिनांक 10 जून, 2023 दिन शनिवार को पेयजल विभाग और प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष हांडी फोड़ कर अपना मांग प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।