Live

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

ओबीसी समाज के हक और अधिकार की मांग

A
Akanksha Kumariलेखक

बोकारो:- राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुट गया है ।इसी को लेकर ओबीसी विभाग के प्रदेश पदाधिकारी जिले में बैठक कर ओबीसी समाज को इस यात्रा में जोड़ने के लिए जिले के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देने का काम कर रहे हैं।


मीडिया से बात करते हुए ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता परवेज आलम ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ओबीसी विभाग अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा ,साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को 14प्रतिशत करने का काम किया। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 27 प्रतिशत ओबीसी को आरक्षण देने का वादा किया था।


जिसको सरकार ने विधानसभा से पारित कर राज्यपाल को भेजने का काम किया है ।लेकिन राज्यपाल इसे दबाकर बैठे हैं ।हमारी मांग है कि इसको कानूनी मान्यता मिले ताकि यहां के लोगों को इसका लाभ मिल सके।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें