Live

BIG BREAKING

कुआँ से प्रेमी युगल का शव बरामद

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के रजबँधा गाँव के एक कुआँ से प्रेमी और प्रेमिका का शव मिलने से पुरे इलाके मे सनसनी फैल गई। जिसके बाद दोनों के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकट्ठी हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मेराल थाने को दी जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन मे जुट गई। मृतक युवक की पहचान नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गंगटी गाँव निवासी सीताराम विश्वकर्मा के रूप में की गई जबकि युवती उसी गाँव की रहने वाली थी।

घटना की जानकारी जब पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी तो परिजनों ने इसे हत्या का रूप दिया गया। युवक के परिजनों ने मृतक लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पाण्डेय एवं एसडीपीओ नीरज तिवारी भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंच गए। जाँच के बाद दोनों के शव को पुलिस ने अंत्यापरिक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। मृतक युवक की बहन ने बताया की मेरे भाई की हत्या हुई है। वहीं एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा की मेराल के रजबंधा गाँव कुवें से एक युवक युवती का शव बरामद किया गया है दोनों का प्रेम प्रसंग पहले से था हम लोगों इसकी जांच कर रहे है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा हत्या है या आत्महत्या क्योंकि दोनों के शरीर पर चोट की कोई भी निशान नही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें