Live

JHARKHAND NEWS

रांची के नयासराय रिंग रोड के पास एक व्यक्ति शव बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस

S
Shruti Prakashलेखक

रांची : सोमवार की सुबह राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय रिंग रोड के पास एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अपने घर आश्रम में इलाज कराने आया था. इसी दौरान सोमवार को झाड़ी में से उसका शव मिला. उसकी मौत कैसे हुई, कब हुई इस घटना का अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें