Hindi News / डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च,सेंसेटिव इलाकों में कड़ी निगरानी

रामनवमी जुलूस से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च,सेंसेटिव इलाकों में कड़ी निगरानी

Edited By:  |
DC-SP conducted flag march, strict surveillance in sensitive areas

डेस्क:चतरा में रामनवमी की जुलुस निकलने से पूर्व डीसी कृतिश्री जी और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सड़कों पर उतरकर सेंसेटिव इलाकों का जायजा लेते दिखे। इस दौरान शहर के खानखा मस्जिद, किशनपुर चौक और केशरी चौक ईलाके में प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर डीसी ने कहा कि जुलुश के निगरानी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा नियमित मोनेटरिंग किया जा रहा है। मुख्य व सुरक्षित रूट से जुलुस का आवागमन हो, कोई परेशानी न हो, लॉ एंड आर्डर में कोई दिक्कत न हो। इसे लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर डंडाधिकारी व जवानों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। ताकि शांतिपूर्ण तरीके से जुलुस को निकाल पाएं। सेंसेटिव इलाकों में विशेष रूप से सीनियर ऑफिसर्स और पुलिस ऑफिसर डीपुटेड रहेंगे और सीसीटीवी का भी व्यवस्था रहेगा।


वहीं एसपी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई है। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाएं। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी उपद्रव करता है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी मोनेटरिंग की जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी नजर रखी जा रही है, अगर किसी भी तरह का भड़काऊ पोस्ट किया जाता है तो ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीपीओ संदीप सुमन, बीडीओ हरिनाथ महतो,सीओ अनिल कुमार व थाना प्रभारी अवधेश सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी व भारी संख्या में जवान मौजुद थे।