Live

सिलेंडर ब्लास्ट

कोडरमा के एक मकान में लगी भीषण आग, नहीं हुई कोई हताहत,सामान जलकर राख

A
archana singhलेखक

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरियावां गांव के राणा टोला में स्थित एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने पर आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास के घर भी चपेट में आ गयी. आग लगने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जब दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है.

इस आगजनी के कारण संतोष राणा के घर से सटे दो अन्य घरों में भी इसका असर देखने को मिला. हालांकि, दमकल की गाड़ी ने अन्य घरों में आग लगने से बचाव कर लिया. वहीं, स्थानीय निवासी बलराम यादव ने बताया कि इस मकान में पांच भाई अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे. गनीमत रही कि सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है. किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें