साइबर क्राइम का आंकड़ा : बोकारो साइबर थाना में वर्ष 2024 और 2025 के मुताबिक करोड़ों रुपये की हुई ठगी
बोकारो:जिले के साइबर थाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का आंकड़ा सामने आया है. वर्ष 2024 और 2025आंकड़ों के मुताबिकइन दो सालों में कुल करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है.हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में कुछ रकम को होल्ड किया गया है और कुछ पीड़ितों को वापस भी कराई गई है. वहीं, वर्ष 2026 की अगर बात करें तो अब तक 6 मामले दर्ज हो चुके हैं.
वर्ष 2024 में किसी की भीनहीं हुईगिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 मेंबोकारोसाइबर थाना में 28 मामले दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में कुल 2 करोड़ 84 हजार 890 रुपये की साइबर ठगी हुई है. इसमें से 4 लाख 75 हजार 552 रुपये को बैंक के माध्यम से होल्ड किया गया है. जबकि, इस वर्ष किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
साल 2025 में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
वहीं, वर्ष 2025 में 29 साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें 1 करोड़ 61 लाख 10 हजार 497 रुपये की ठगी हुई थी. पुलिस की पहल पर 26 लाख 76 हजार 897 रुपये की राशि को होल्ड कराया गया, जबकि 3 लाख 37 हजार 294 रुपये पीड़ितों को वापस किए गए है.पुलिस की कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जबकि अब तक 14 लाख 33 हजार 80 रुपये की राशि बरामद की गई है.
विशेष अनुसंधान करने की जरूरत-एसपी
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने साइबर अपराध मामले को लेकर चिंतित है. उनका कहना है कि इस पर विशेष अनुसंधान करने की जरूरत है ताकि लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहे. साइबर अप थाने में संसाधन की भी भारी कमी है. जिस पर सरकार और जिला पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है.
साइबर थाना लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सावधान रहे और साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराए.