Live

आवास के 97 लाभुकों पर होगी कार्यवाई

अबतक नहीं कराया गया लाभुकों के द्वारा आवास का निर्माण

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:-गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में पीएम आवास के लाभुकों के ऊपर अब सर्टिफिकेट केस होगा। ये ऐसे 97 लाभुक है जो वर्ष 2017 में पीएम आवास का लाभ तो लिए लेकिन अबतक लाभुकों के द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से लाभुकों को नोटिस भी जारी किया गया लेकिन लाभुकों के द्वारा कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया जा रहा है।


इसी से परेशान होकर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने ऐसे लाभुकों पर सदर थाने मे सर्टिफिकेट केश करने का निर्देश दिया है। फिर राशि का उपयोग नहीं होगा तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कुर्की जप्ती कर राशि की वसूली की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें