Live

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

झारखंड में कांग्रेस पूरी तरह तैयार,न्याय की बात करेंगे राहुल-प्रतिभा रघुवंशी

A
Akanksha Kumariलेखक

रांची:- भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुटी झारखंड कांग्रेस उत्साहित दिख रहे हैं। झारखंड राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की पर्यवेक्षक बनाई गई प्रतिभा रघुवंशी ने कशिश न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा बात कर सके,जनता के मुद्दों को लेकर के उनसे अपनी समस्याओं को साझा कर सके।

वहीं उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य युवा, श्रमिक, किसान एवं महिला सम्मान को लेकर है। हमारा उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं है। वहीं केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण न देकर उन्हें भरम में डालने का कार्य किया लेकिन हमारे राहुल गांधी जी ने कहा है कि जहां जिस राज्य में हमारी सरकार बनेगी वहां 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का कार्य करेंगे। इस देश को गौरवशाली क्षण से अभीभूत करने वाली बेटियों का आज क्या सम्मान है यह आप देख सकते हैं।



वहीं इस झारखंड में न्याय यात्रा पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी यह न्याय यात्रा की शुरुआत है और जैसे-जैसे यह यात्रा पश्चिम की ओर जाएगी इनके इंडि गठबंधन में शामिल दल एक-एक करके अलग होते हुए दिखेंगे



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें