Live

CM Nitish

दिल्ली से लौटते ही अचानक JDU दफ्तर पहुंचे CM नीतीश, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से की बातचीत

M
manish kumar raiलेखक

पटना। बिहार CM नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने JDU पार्टी दफ्तर पहुंच गए। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। उस दौरान JDU कार्यालय में सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से उन्होंने बातचीत की।

CM ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश ने लगभग 15 से 20 मिनट तक पार्टी ऑफिस में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से बात की और पार्टी के कार्याकर्ताओं से संवाद भी किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारे लगाए। दिल्ली से लौटे नीतीश कुमार का ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कुछ मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

सियासी हलचल तेज

नीतीश कुमार के अचनाक जदयू दफ्तर पहुंचने से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई। वे दो दिन के लिए दिल्ली गए थे। पहले दिन नीति आयोग की बैठक थी और अगले दिन एनडीए कन्क्लेव में हिस्सा लेना था। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात हुई था। दिल्ली में भी पीएम मोदी की एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग से नीतीश कुमार बीच में ही निकल गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में दोनों डिप्टी सीएम ने बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें