CM नीतीश ने मुलायम के निधन पर जताया शोक
बोले- राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति, स्पष्टवादी, दूरदर्शी और निडर थे नेताजी
Patna :बड़े समाजवादी नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे स्पष्टवादी, निडर और दूरदर्शी नेता थे। लोकप्रिय जननेता के साथ-साथ कुशल प्रशासक भी थे।
सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय़ क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।